google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली : NSUI को मिला नया नेतृत्व, गणपत पटेल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छात्र हितों की लड़ाई तेज करने का संकल्प

पाली : जिले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के पदभार संभालते ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिले भर के विभिन्न कॉलेजों से पहुंचे छात्र नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने गणपत पटेल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं और साफा पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बन गया।

स्वागत समारोह में मौजूद युवा नेताओं ने कहा कि गणपत पटेल के नेतृत्व में NSUI जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगी और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। छात्र नेता भरत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी और कॉलेजों में अव्यवस्थाओं जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे गणपत पटेल बखूबी निभाएंगे।

अपने स्वागत से अभिभूत गणपत पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर छात्र की आवाज बनकर कार्य करेंगे और किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि NSUI हमेशा से छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और भविष्य में भी संगठन छात्रों की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाता रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पाली विधायक भीमराज भाटी, सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, कांग्रेस नेता यशपाल सिंह कुम्पावत, डिम्पल राठौड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी सहित कई जनप्रतिनिधि और छात्र नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह, सुमेरसिंह मनवार, करणसिंह चाणोद, ललित परिहार, चंद्रकांत मारू, कृष्णा सासी, राकेश सावंशा, गजेसिंह वेडिया, प्रदेश सचिव हेमन्त देवासी, ऋतिक सोनी, प्रकाश, दीपक, प्रवीण, दिनेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button