google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : नारलाई में मलाइका अरोड़ा के दर्शन, आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री, बढ़ा पर्यटन का आकर्षण

पाली/नारलाई : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार को पाली जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारलाई पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राचीन आदिनाथ जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

दोपहर करीब 12 बजे मंदिर पहुंची मलाइका अरोड़ा के दर्शन के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

जानकारी के अनुसार, मलाइका अरोड़ा इन दिनों मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मना रही हैं और नारलाई स्थित प्रसिद्ध विरासत होटल रावला नारलाई में ठहरी हुई हैं। वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद ले रही हैं।

नारलाई अपने धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए खास पहचान रखता है। यहां आदिनाथ जैन मंदिर के साथ-साथ तपेश्वर महादेव मंदिर और जैकल नाथ महादेव मंदिर भी श्रद्धालुओं के प्रमुख आस्था केंद्र हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र लेपर्ड सफारी के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है।

मलाइका अरोड़ा के इस दौरे से नारलाई और पाली जिले के पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button