
पाली : जिला व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन, पाली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शंकरलाल शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा, पाली विधायक भीमराज भाटी तथा शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि शंकरलाल शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और हमेशा आमजन की आवाज बनकर कार्य किया। उनका योगदान आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
इस दौरान महावीरसिंह सुकरलाई, जब्बरसिंह राजपुरोहित, मदनसिंह जागरवाल, प्रवीण कोठारी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी., जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, जोगाराम सोलंकी, सीताराम टांक, ताराचंद चंदनानी, जावेद सिरोहा, अशोक कुलदीप, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, मांगुसिंह दूदावत, प्रकाश चौहान, रफीक चौहान, दिनेश दवे, रमेश चावला, फकीर मोहम्मद सिंधी, सज्जन बी. राज, अर्जुन सिसोदिया, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, कमरूद्दीन पठान, रमेश चौधरी, इकबाल शेख, लाल मोहम्मद सिंधी, राजू सोलंकी, मुलचंद संकलेचा, मांगीलाल सोलंकी, अनिल सिंह राजपुरोहित, सुनील रामावत, घीसाराम रांगी, विकास राठौड़, हिमांशु जलवानिया, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शंकरलाल शर्मा के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।



