google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कलेक्टर की सख्त समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर मंथन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पाली : जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।

बैठक में कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान, राजउन्नति योजना, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने पंच गौरव योजना, केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, पीएम सूर्य घर योजना और रसद विभाग को एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए सतर्क रहने, आयुष्मान आरोग्य योजना, वय वंदन योजना और बांगड़ चिकित्सालय में गर्मी को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मावे के सैंपल जांच, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तथा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण और असंतुष्ट व्यक्तियों से संवाद करने पर भी जोर दिया।

पेयजल, बिजली और ग्रामीण विकास पर फोकस
बैठक में रोहट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, गर्मी के मद्देनजर समर कंटीजेंसी प्लान, बिजली विभाग में कृषि विद्युत कनेक्शन और पीएम सूर्य घर योजना की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा
पशुपालन, महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी), महिला अधिकारिता विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना, सामाजिक न्याय विभाग में पेंशन सत्यापन, सार्वजनिक निर्माण विभाग में सड़क कार्य, पीएमजीएसवाई, अटल प्रगति पथ, कृषि व बागवानी, उद्योग विभाग की राइजिंग राजस्थान पहल, शिक्षा, डेयरी, नगर निगम, रोडवेज, आयुर्वेद (स्वर्णप्राशन) और श्रम विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button