google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक, महावीर जयंती पर अहिंसा का संदेश, चित्तौड़ अधिवेशन की तैयारियां तेज

पाली : करण सिंह चाली स्थित सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक संरक्षक डॉ. के.एम. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सचिव दिनेश दवे ने किया।

बैठक की शुरुआत में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति सदस्य (भामाशाह) लुण सिंह राठौड़ द्वारा समिति को एक टेबल भेंट की गई, जिस पर पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया।

इस अवसर पर भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।

सभा में गणपत सिंह दया, नूतन बाला कपिला, करण सिंह चौहान और राधेश्याम भाटी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष डॉ. के.एम. शर्मा ने भी अंत में प्रेरणादायक संबोधन दिया।

इसके पश्चात 4-5 अप्रैल को चित्तौड़ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें पाली से 28 सदस्य भाग लेंगे।

बैठक में उपाध्यक्ष भंवरलाल मेवाड़ा, गौतमचंद यति, सुवालाल पेड़ीवाल, डॉ. प्रतिभा गर्ग, पुष्पा परिहार, ओटाराम सोलंकी, हिम्मतराम फुलवारी, विष्णु कुमार गोयल, गोपीकिशन महेश्वरी, श्रवण कुमार तंवर, रामस्वरूप माली, चिमनलाल वर्मा, प्रमोद कुमार माथुर, सुनील टाक, जगदीश दुबे, चैन सिंह खींची, ज्ञानसिंह बेस, माणकचंद तंवर, सुरेश जालोरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button