google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रोटरी क्लब की बड़ी सौगात, नए बस स्टैंड पर वातानुकूलित प्रतिक्षालय का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी राहत

पाली : रोटरी क्लब पाली द्वारा शहरवासियों को एक बड़ी सुविधा देते हुए नए बस स्टैंड पर वातानुकूलित प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया गया। यह प्रतिक्षालय आईचुकीदेवी मोहनलाल मेहता परिवार के सहयोग से निर्मित हुआ, जिसका शुभारंभ रोटरी जिला 3056 की गर्वनर प्रज्ञा मेहता की अधिकारिता यात्रा के दौरान किया गया।

रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद्र मेहता और सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि नए बस स्टैंड पर लंबे समय से प्रतिक्षालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस सुविधा के अभाव में यात्रियों को गर्मी, सर्दी और बारिश में परेशानी उठानी पड़ती थी, जिसे देखते हुए इस आधुनिक प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्ल्स कॉलेज के बाहर राजेंद्र मेहता द्वारा निर्मित बस स्टॉप का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षका मोनिका सैन, विधायक भीमराज भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके पश्चात प्रज्ञा मेहता और अन्य रोटेरियन ने विधायक सेवा केंद्र का अवलोकन किया। शाम को रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के एक वर्ष के सेवा कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।

प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब पाली के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वहीं विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि रोटरी क्लब से जुड़कर सेवा कार्यों में भागीदारी करना उनके लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में इंटर डिस्ट्रिक्ट एक्सचेंज रोट्रेक्ट प्रोग्राम के तहत देशभर के 13 जिलों से आए 50 सदस्यों ने भी भाग लिया। साथ ही पाली की 25 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सचिव वर्धमान भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button