google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : अनोपदास महाराज का 178वां जन्मोत्सव कल, भव्य शोभायात्रा, प्रवचन और स्वागत समारोह होंगे आयोजित

पाली : रावणा राजपूत समाज के आराध्य देव अनोपदास महाराज के 178वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को पाली शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां मुख्य संरक्षक मूल सिंह भाटी तथा मेला सहसंयोजक एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में पूरी कर ली गई हैं।

जन्मोत्सव के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित राधे कृष्णा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके पश्चात गौड़ वाटिका में स्वागत समारोह आयोजित होगा, जहां संतों द्वारा प्रवचन भी दिए जाएंगे।

तैयारियों को अंतिम रूप
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे। इनमें मांगू सिंह टाइगर, मूल सिंह गेहलोत, रतन सिंह झाला, लाल सिंह पंवार, केसर सिंह परिहार, किशोर सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से समाज की परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button