google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी बने नए जिला कलेक्टर, एलएन मंत्री का उदयपुर ट्रांसफर

पाली : राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 65 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में पाली जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को पाली का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले जयपुर में संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन के पद पर कार्यरत थे।

वहीं वर्तमान पाली कलेक्टर एलएन मंत्री का तबादला उदयपुर कर दिया गया है, जहां उन्हें आयुक्त टीएडी एवं आयुक्त देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव को जिले के लिए अहम माना जा रहा है। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. गोस्वामी से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं एलएन मंत्री के कार्यकाल को भी सराहनीय माना जा रहा है।

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में नई कार्यशैली व प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button