google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, एलएन मंत्री को दी भावभीनी विदाई

पाली : पाली जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निर्वतमान कलेक्टर एलएन मंत्री से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर एलएन मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गोस्वामी ने कहा कि वे राज्य सरकार की मंशानुसार योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए जिले के विकास को नई गति देंगे। साथ ही विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

नए कलेक्टर ने पदभार संभालने के बाद जिले के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रशासनिक कार्यों और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। उनके आगमन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में निर्वतमान कलेक्टर एलएन मंत्री को जिला कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। एलएन मंत्री ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि “टीम पाली” के रूप में कार्य करते हुए सभी ने मिलकर कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास किया और जिले के विकास में योगदान दिया।

कार्यक्रम में डॉ. गोस्वामी ने भी एलएन मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा और वे ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से कार्य करेंगे।

इस दौरान डॉ बजरंग सिंह, ओम प्रभा, बिरजू गोपाल, मुकेश चौधरी, महेन्द्र मेहता, नवीन भारद्वाज सहित जिले के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button