रोहट में रांकावत समाज ने मनाया भव्य हनुमान जन्मोत्सव, एकता और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम

पाली/रोहट : रांकावत समाज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री रांकावत बोर्डिंग आम समाज संस्था एवं श्री रांकावत समाज न्याती भवन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श कुंज कॉलोनी स्थित समाज भवन में भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष मोहनदास मालवीय के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान भक्ति और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जगदीश दास भेरूंण्दिया, सोन दास माधावत, दाऊ दास माधावत, वेनदास बोराणा, ओमदास कोटेचा, रतनदास माधावत, ओमदास चांदोरा, पुखदास मालवीय, भगवान दास ढूंढली, भंवरदास लाडवा, घीसूदास माधावत एवं भवर दास उदेशा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष कालू दास माधावत और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
अंत में अध्यक्ष मोहनदास मालवीय ने समाज की एकता और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।



