google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

चित्तौड़गढ़ में वरिष्ठ नागरिकों का प्रांतीय अधिवेशन शुरू, पाली से 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

पाली : अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ से संबद्ध वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान का प्रांतीय अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में प्रारंभ हो गया है। अधिवेशन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और उनके प्रति समाज व सरकार की जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के सभाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि इस अधिवेशन में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जो वरिष्ठ नागरिकों के हित में कारगर साबित होंगे।

अधिवेशन में भाग लेने के लिए लखपतराज सिंघवी एवं घनश्याम भटनागर के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाली से रवाना हुआ। दल में गिरधारी राम जाट, केसाराम प्रजापत, कांतिलाल मूथा, प्रमोद माथुर, चम्पालाल संकलेचा, सुनील कुमार टांक, चैन सिंह खींची, शिवप्रसाद परिहार, राजेश कुमार अरोड़ा, कमल किशोर अग्रवाल, बाबू लाल अग्रवाल, लीला चौहान, अंजू जैन, सुशीला गादीया, बसंती देवी एवं जयन्ता व्यास शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल को सभाध्यक्ष देवराज शर्मा और महासचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

अधिवेशन में शामिल होने से पहले प्रतिनिधि मंडल रूप रजत आश्रम, आशापुरा माताजी मंदिर, श्रीनाथ जी मंदिर एवं सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेगा। यह अधिवेशन वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण दिशा तय करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button