google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पुनर्वास गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक, बच्चों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार पाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने रामासिया स्थित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस पुनर्वास गृह में भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं पुनर्वास प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। केयरटेकर निकी सागर ने बताया कि यहां मानसिक रूप से विशेष बच्चों के लिए आवास, भोजन, शिक्षा और योग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

निरीक्षण में रसोईघर, कमरों, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। साथ ही बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार दिए जाने की व्यवस्था भी उचित मिली।

सचिव भाटी ने पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, बच्चों की रुचि अनुसार गतिविधियां आयोजित करने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जीवनराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button