google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर में पाली के पावरलिफ्टर्स का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों का शहर लौटने पर भव्य स्वागत

पाली : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अलवर में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में पाली के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 2 बालिकाएं और 9 बालक शामिल रहे।

पाली जिला पावरलिफ्टिंग अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से लौटने पर भामाशाह सिटी क्लब जिम में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कोच अजय शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में करिश्मा पवार ने 52 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और स्क्वाट में कुल 160 किलो वजन उठाकर राजस्थान में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं कुंदन सिंह ने जूनियर 74 किलो वर्ग में 362 किलो वजन उठाकर पांचवीं रैंक प्राप्त की।

इसके अलावा कमलेश ने 74 किलो वर्ग में 287 किलो वजन उठाकर सातवीं रैंक, जबकि निखिल पवार ने 53 किलो वर्ग में 205 किलो वजन उठाकर नौवां स्थान हासिल किया। अन्य खिलाड़ियों—हिमांशी कंवर, गोविंद कुमार, श्रवण भील, सौरभ अग्रवाल, अक्षय बंजारा सहित सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पाली पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button