google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गुंदोज में कांग्रेस की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर फोकस, चुनाव टालने को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक गुंदोज में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर जोर दिया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करना जरूरी है, ताकि आने वाले पंचायतीराज और नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावों को बार-बार टालने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद एवं विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, ब्लॉक प्रभारी जोगाराम सोलंकी और श्रवणसिंह बिठुडा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल बताते हुए संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जल्द ही वार्ड स्तर पर अध्यक्षों की घोषणा कर कार्यकारिणी गठन करने का आह्वान किया, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाया जा सके। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गणेशराम चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि इंदर सिंह निम्बाडा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आनंद सोलंकी, प्रभुराम मीणा, नेपाल सिंह, ललित बामनिया, पुखराज गर्ग, ओमकार गुर्जर, हरिप्रसाद मीणा, भरत मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button