पाली : नए कलेक्टर डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी ने संभाला पदभार, कानूनगो व पटवार संघ ने किया स्वागत

पाली : पाली जिले के नवीन जिला कलेक्टर के रूप में आईएएस डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला शाखा कानूनगो संघ और जिला शाखा पटवार संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर गोस्वामी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत के बाद कलेक्टर गोस्वामी और संघ प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक एवं शिष्टाचार भेंटवार्ता हुई, जिसमें राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों और प्रशासनिक कार्यों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर गोस्वामी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर कानूनगो और पटवार संघ के सदस्यों ने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।



