google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जेल का आकस्मिक निरीक्षण, 107 बंदी मिले निरुद्ध, सुविधाओं और कानूनी सहायता का लिया जायजा

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के सचिव विक्रम सिंह भाटी ने बुधवार को जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 107 बंदी निरुद्ध पाए गए। सचिव भाटी ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, चिकित्सीय सुविधा और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी बंदी अधिवक्ता के अभाव में जेल में न रहे। आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सचिव भाटी ने ऐसे बंदियों के बारे में भी जानकारी ली, जिनकी जमानत होने के बावजूद वे अब तक जेल में निरुद्ध हैं। साथ ही बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

निरीक्षण के दौरान नवआगंतुक बंदियों से बातचीत कर उनके मामलों की जानकारी ली गई तथा उनकी आयु संबंधी विवरण भी जांचे गए। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में बताया गया कि सभी बंदियों की नियमित ओपीडी के दौरान जांच की जाती है तथा आपात स्थिति में उन्हें राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है। इस दौरान कारापाल जोराराम, जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन और अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button