google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली दौरे पर प्रभारी मंत्री खर्रा, सर्किट हाउस में अफसरों संग विकास कार्यों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

पाली : जिला प्रभारी मंत्री खर्रा गुरुवार को पाली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी और नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button