google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खौड़ मंडल के बुसी गांव में वन एवं संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण, भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

पाली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जोधपुर संभाग प्रभारी प्रेम सिंह बनवासा की अगुवाई में सुमेरपुर विधानसभा के खौड़ मंडल अंतर्गत बुसी गांव में “वन एवं संरक्षण अभियान” के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, जिला मंत्री जयवर्धन राकांवत, खौड़ मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बालराई, बीजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडल संयोजक मुकेश सीरवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेड़तिया (खौड़), रामचंद्र प्रजापत (बुसी) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सामूहिक सहभागिता से जागरूकता का संदेश

पौधारोपण के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद कर पर्यावरण की महत्ता और वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। भाजपा पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित राजस्थान की दिशा में योगदान देंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में पर्यावरणीय जागरूकता का माहौल बना और ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button