google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पन्नाधाय जागरूकता सप्ताह का समापन, 460 बालिकाओं को अधिकार, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश

पाली : जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह का समापन शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत में हुआ। कार्यक्रम उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार सुपरवाइजर कविता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पन्नाधाय केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने बताया कि 6 से 11 अप्रैल तक जिलेभर में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य अक्षय तृतीया (आखातीज) पर होने वाले संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने कालीबाई भील स्कूटी योजना, छात्रवृत्ति और लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह राठौड़ और परामर्शदाता रेणुका जोशी ने सतर्कता, अजनबियों से दूरी और आपातकालीन सहायता के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर भी विशेष जोर दिया गया। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1930, 1098, 112 और 181 की जानकारी दी गई।

विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य श्यामा चारण ने राजकोप सिटीजन ऐप और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में करीब 460 बालिकाओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button