google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के बांगड़ कॉलेज में ‘एडवांस पैटर्न मेकर कोर्स’ का आगाज, 102 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पाली : राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली में राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत संचालित राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत सोमवार को “एडवांस पैटर्न मेकर कोर्स” के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कोर्स की उपयोगिता, प्रशिक्षण प्रक्रिया और रोजगार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को फैशन एवं परिधान उद्योग में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त होंगे और उनकी व्यावसायिक दक्षता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में वाजीर इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम की विशेषज्ञ नेहा ने कोर्स की संरचना, प्रशिक्षण के स्वरूप और इससे जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं संस्था के प्रतिनिधि सिकन्दर और अभिनव ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रशिक्षण प्रक्रिया और कार्यक्रम की विशेषताओं की जानकारी साझा की।

प्राचार्य डॉ. राजपुरोहित ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे कौशल आधारित पाठ्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. मुकेश सांखला ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 102 विद्यार्थियों ने कोर्स के लिए पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button