google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : छात्रावास का निरीक्षण, आंबेडकर जयंती पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पाली : पाली उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने मंगलवार को सरदार पटेल नगर स्थित राजकीय सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में आंबेडकर जयंती भी मनाई और बालिकाओं के साथ संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने भवन की स्थिति, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, शौचालय व स्नानघर की साफ-सफाई, परिसर की स्वच्छता और रसोईघर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति की भी जानकारी ली।

इसके अलावा छात्रावास संचालन से जुड़े रजिस्टर, रिकॉर्ड, प्रवेश एवं उपस्थिति पंजिका के संधारण की भी जांच की गई। छात्रावास अधीक्षक पुष्पा परमार ने बताया कि छात्रावास में कुल 34 बालिकाएं प्रवेशित हैं, जिनमें से निरीक्षण के समय 27 बालिकाएं उपस्थित मिलीं।

उपखंड अधिकारी ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए बालिकाओं की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button