google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोजावर नवोदय में खेलों का जोश, सीबीओ ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पाली : पाली जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। प्रतियोगिता के दौरान मारवाड़ जंक्शन के सीबीओ रामराज प्रजापत ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीबीओ ने टेबल टेनिस (टीटी) और योगा प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता में कुल 59 छात्र और 50 छात्राएं भाग ले रहे हैं। सीबीओ ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए भोजनालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने प्राचार्य डी.सी. गुप्ता, शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा और इंदु चाहर को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में किया जाएगा। समापन समारोह में सिरयारी थानाधिकारी हुक्म गिरी एवं लिबर्टी स्कूल जोजावर के प्राचार्य भरत जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button