google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, 37 किलो जब्त, 12,800 रुपए जुर्माना वसूला

पाली : पाली शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश और नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के आदेश पर स्वास्थ्य शाखा की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की।

अभियान के तहत बापू नगर नहर चौराहा क्षेत्र में स्वास्थ्य निरीक्षक कानाराम रल ने कार्रवाई करते हुए 22 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया और संबंधित व्यापारियों पर 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक गोपाल आदिवाल ने मुस्लिम मुसाफिर खाना, नेहरू पार्क और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में निरीक्षण कर 15 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया तथा 5,800 रुपए का जुर्माना वसूला।

नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 37 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त करते हुए 12,800 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान व्यापारियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए भविष्य में इसका उपयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। साथ ही सभी दुकानों पर ढक्कनदार डस्टबीन रखना अनिवार्य किया गया है। यदि किसी दुकान के बाहर डस्टबीन नहीं पाया गया, तो 2 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छ और सुंदर पाली बनाने में सहयोग की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button