google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बाल विवाह रोकथाम पर बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

पाली : पाली जिले में अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश और बाल अधिकारिता विभाग के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि ऐश्वर्या कॉलेज नयागांव, सर्वोदय नगर, राजकीय अंबेडकर छात्रावास (एससी), राजकीय देवनारायण छात्रावास और पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, सुपरवाइजर विनय कुमार एवं प्रिंस सैन ने विद्यार्थियों और आमजन को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम और पॉक्सो कानून की जानकारी दी।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई और समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रशासन की यह पहल बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर रोक लगाने और युवाओं को जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button