
पाली : शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का बुधवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ रानी नैनाराम सेपटाव, वरिष्ठ सहायक रोहट प्रदीप सिंह, किशनाराम विश्नोई तथा हिमालय ग्रुप जोजावर के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डी.सी. गुप्ता के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।
प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से कुल 106 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न योग मुद्राओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।



