google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता व गोपनीयता पर जोर

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने गुरुवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय पाली में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, रिकॉर्ड तथा महिला हिंसा से प्रभावित पीड़िताओं को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद कार्मिकों से बातचीत कर पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, काउंसलिंग और अस्थायी आश्रय संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़िता को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता दिलाने के लिए प्राधिकरण को आवेदन भेजने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान सेंटर के विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विगत माह के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई।

इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक देवी बामणिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button