google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का भव्य स्वागत, शिक्षा न्यास की योजनाओं पर हुआ मंथन

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व ब्याज मुक्त ऋण देने की योजनाओं पर जोर, ब्रोशर का भी हुआ विमोचन

पाली : शहर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक व पारमार्थिक न्यास के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय, महामंत्री जी.एल. तिवारी के साथ बीकानेर से महेंद्र कुमार पंचारिया तथा नागौर से केदार शर्मा और रघुवर शर्मा का पाली आगमन हुआ, जहां समाज के न्यासीगण ने उनका भावभीना अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय मार्गदर्शक देवराज शर्मा ने बताया कि शिक्षण न्यास द्वारा समाज के प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं ब्याज मुक्त ऋण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में न्यासी लीलाधर शर्मा, मूलचंद उपाध्याय, सुखदेव तिवारी, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजू तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, ललित देव शर्मा और किशोर कुमार उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए न्यास की गतिविधियों की जानकारी साझा की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हरि गोपाल उपाध्याय ने कहा कि न्यास जरूरतमंद लाभार्थियों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और समाज के भामाशाहों के सहयोग से योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं महामंत्री जी.एल. तिवारी ने संस्था की प्रगति, उद्देश्यों और नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले ब्रोशर का विमोचन कर उपस्थित सदस्यों में वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य सीताराम जोशी ने भी आशीर्वाद देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में संयोजक ललित देव शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button