google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, सीजेएम ऋचा चौधरी ने परखी व्यवस्थाएं, बुजुर्गों से किया संवाद

भोजन, चिकित्सा व सुरक्षा सुविधाओं का लिया जायजा, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार पाली में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी ने सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए।

वृद्धाश्रम सेवा समिति के सदस्यों ने संस्थान की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग कक्ष, बेड, फिजियोथैरेपी सुविधा तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक उपचार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। बुजुर्गों को संतुलित और पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीजेएम ऋचा चौधरी ने उपस्थित वृद्धजनों और समिति सदस्यों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, NALSA पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान रमेश बाबनी, कांतीलाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण बुजुर्गों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button