google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ‘ग्राम रथ अभियान’ तेज, गांव-गांव पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं, एलईडी वैन से जागरूकता

5 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान सक्रिय, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से भी जुड़ रहे ग्रामीण

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विज़न के अनुरूप पाली जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ जोर पकड़ रहा है। इस अभियान के तहत किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए एलईडी मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंच रही हैं।

जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संचालित इस अभियान के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन सहित 13 विभागों से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो के जरिए योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आसानी से समझ आ सके।

अभियान की खास बात यह है कि इसमें कला-जत्था के लोक कलाकार भी शामिल हैं, जो अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति रुचि बढ़ रही है और सहभागिता भी देखने को मिल रही है।

गुरुवार को पाली, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन और सोजत विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों—ढाबर, कानावास, खारड़ा, चोटिला, कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, गलथनी, जवाईबांध, सेसली, कोटबालियान, बोया, बारवा, मिरेगश्वर, बोरनाडी, कण्टालिया, झिझार्डी, शेखावास, माण्डा, सरदारसमंद और धुरासनी—में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

वहीं शुक्रवार को भी अभियान जारी रहेगा। इसके तहत पाली, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन और सोजत क्षेत्रों के कई गांवों में ग्राम रथ पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देगा और ग्रामीणों को सरकारी लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा। जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित होगी और अधिक से अधिक लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button