google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में तंबाकू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 2000 से ज्यादा चालान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

पाली : पाली जिले में तंबाकू निषेध को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। माह के अंतिम दिवस को ‘तंबाकू निषेध दिवस’ के रूप में मनाते हुए गुरुवार को जिलेभर में कोटपा एक्ट के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान पाली शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ चालान काटे गए।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि एनटीसीपी सेल की ओर से जिला और ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, तंबाकू उत्पादों का अवैध प्रचार करने वालों और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान करीब 2000 से अधिक लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पाली शहर में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य और तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र के साइकोलॉजिस्ट के.सी. सैनी की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को जागरूक किया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

अधिकारियों ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश भी की, ताकि भविष्य में ऐसे उल्लंघनों पर रोक लगाई जा सके।

सीएमएचओ ने आमजन से अपील की कि वे तंबाकू से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button