google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 9 मई को होगा भव्य नागरिक अभिनन्दन व रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में बनी रणनीति, रक्तदाताओं को मिलेगा सम्मान और हेलमेट

पाली : शहर में 9 मई को आयोजित होने वाले नागरिक अभिनन्दन समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपखंड कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने की, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं बीसीएम सेवा संस्थान की ओर से रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में रोटरी क्लब, जन सेवा सद्भावना समिति सहित कई संगठनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि और अध्यक्ष भी तय
आगामी 9 मई को होने वाले नागरिक अभिनन्दन समारोह में नमित मेहता (आयुक्त, आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, राजस्थान) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं एल.एन. मंत्री (आयुक्त, टीएडी उदयपुर एवं देवस्थान विभाग) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में अर्जुन मेहता, दिनेश चंद्र मेहता, राजेंद्र कुमार मेड़तिया, मगराज जैन, के.सी. सैनी, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, बलवीर सिंह राणावत, कुलदीप पंवार, विमला मंत्री, संधू कंवर सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के तहत उसी दिन बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button