google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया, सेवा कार्यों से दिया संदेश

वृक्षारोपण, रुद्राभिषेक और जरूरतमंदों की मदद के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

पाली : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मोत्सव को पाली में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। राजस्थान प्रदेश सेवा और संकल्प महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शहरभर में विभिन्न सेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर मंदिरों में रुद्राभिषेक, वृक्षारोपण, असहाय लोगों को भोजन वितरण और गोशालाओं में गायों को चारा खिलाने जैसे जनसेवा कार्य किए गए। आईजी पार्क में महिला कार्यकर्ताओं ने लहर कंवर राठौड़ के नेतृत्व में नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं चाणक्य आश्रम स्थित बारह ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति मंदिर में बच्चों द्वारा रुद्र अनुष्ठान और जलाभिषेक कर गहलोत के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने साथियों के साथ जरूरतमंदों को भोजन करवाया और गोशालाओं में सेवा कार्य किए। उन्होंने गहलोत के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके शासन में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button