google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पत्रकारों का सम्मान, देवर्षि नारद जयंती पर 30 पत्रकारों को किया गया सम्मानित

पाली : पाली शहर के रोटरी क्लब भवन में रविवार को देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र जोधपुर प्रांत की ओर से भव्य पत्रकार सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. माधोसिंह इंदा ने की, जबकि मनमोहन पुरोहित और सुरेश माथुर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और इसमें तथ्यपरक एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग बेहद जरूरी है।

वक्ताओं ने देवर्षि नारद को प्रथम पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्होंने उस समय भी बिना आधुनिक संसाधनों के सटीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, इसलिए खबर लिखते समय सावधानी और सत्यता बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित पत्रकारों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। समारोह ने पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button