Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली नगर निगम आयुक्त ने नव निर्वाचित सफाई मजदूर संघ पदाधिकारियों का किया सम्मान, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पाली : नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन जी भारद्वाज ने आज नवनिर्वाचित अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का माला पहनाकर और साफ वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जीत पर बधाई देते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का पूरा आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा, जिला अध्यक्ष देवाराम ढजा, मोतीलाल आदिवाल, अशोक हंस, मुकेश हंस, भोजुमल आदिवाल, दिनेश अटवाल, शिवलाल आदीवाल, मोतीराम अशोक चनाल, हेमराज हंस, सुखराम चणाल, अरुण कंडारा, सुभाष कंडारा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

मनोनीत पदाधिकारियों में लक्ष्मण ढजा (नगर अध्यक्ष), कानाराम रल (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मुकेश बारेशा (जिला उपाध्यक्ष) शामिल हैं। आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों और उनके सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस स्वागत समारोह ने सफाई मजदूर संघ और नगर निगम के बीच सहयोग को और मजबूत किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button