
पाली : श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक व भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर के पुजारी राजू व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे आचार्य पंडित अभिषेक व्यास द्वारा गणपति पूजन और महारुद्राभिषेक से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। दोपहर 12:56 बजे विशेष आयोजन हुआ और 1:30 बजे भजन संध्या की शुरुआत जोधपुर से आए प्रसिद्ध कलाकारों रामदेव गोड, लूनाराम, चंदू सोनी, महेश देवड़ा, भानु भाई आदि द्वारा की गई।

कलाकारों की भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। शाम 5:30 बजे आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। जोधपुर से पधारे शिव मंडल अध्यक्ष पंडित हेमंत बोहरा, सुरेश अबोटी, कैलाश शर्मा, विष्णु जी सहित गणमान्य भक्तों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में गायक गणपत जोशी, राजू दाधीच, महेश सेन, मदनलाल गोड, राजू व्यास, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, अरुण दवे, हेमंत कुमावत, अमृत कुमावत, मनीष राठौड़, गोपाल भाटी, नारायण, नटवर आदि श्रद्धालु शामिल हुए। बागर मोहल्ला मित्र मंडल द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वर्णकार कार्यकारिणी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।



