google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली: अंगदान को लेकर जिला कलक्टर ने की संगोष्ठी, सामाजिक संगठनों ने जताया सहयोग का संकल्प

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “अंगदान : जीवनदान” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में अंगदान को लेकर जनजागरूकता अभियान को गति देना और अधिक से अधिक नागरिकों को अंगदान हेतु प्रोत्साहित करना था।

कलक्टर मंत्री ने कहा कि अंगदान को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना समय की मांग है। उन्होंने जिलेभर में कैंप लगाकर आमजन को शपथ-पत्र भरवाने और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने इस अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में शुरू करने का आह्वान किया।

सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह, सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल व डॉ. ओमप्रकाश सुधार ने अंगदान की प्रक्रिया और इसकी उपयोगिता को लेकर जानकारी साझा की। संगोष्ठी में राजेन्द्र सुराणा, एल.पी.आर. मेहता, हुकमचंद मेहता, केवलचंद्र कंवाड़, नूतन बाला कपिला, विकास बुबकिया, डॉ. के.सी. सैनी व कन्हैयालाल परिहार सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने विचार रखे और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की मांग की।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने अंगदान रजिस्ट्रेशन करवाया और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने की शपथ ली। शरीर दान और अंगदान को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग अश्विन के. पंवार, मानव सेवा संस्थान के कन्हैयालाल, रोटरी क्लब सचिव वर्धमान भंडारी, अक्षय, जिला प्रजापति समाज अध्यक्ष गोवर्धनलाल प्रजापत, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के कुलदीप पंवार, नूतन पहल महिला समिति अध्यक्ष नूतन बाला कपिला समेत कई समाजसेवी और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह संगोष्ठी पाली जिले में अंगदान को लेकर सकारात्मक पहल की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button