
पाली : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वराज सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान भर से आए जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संगठन के जनआंदोलन में सक्रिय योगदान, उत्कृष्ट कार्य एवं विस्तार के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. यादव तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी द्वारा जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री ओमकार वर्मा, विकास बुडानिया, मंजू चौधरी, सदाराम विश्नोई सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायती राज संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इसके जनसरोकारों से जुड़ाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।