Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
जिला परिषद में सेवानिवृत्त कार्मिकों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा स्नेह

पाली : जिला परिषद सभागार में गुरुवार देर शाम एक सम्मान समारोह का आयोजन कर मुख्य आयोजन अधिकारी रामदयाल राठौड़ एवं वाहन चालक मदनलाल को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, एसीईओ, आईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के लंबे सेवाकाल और समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में एक भावुक वातावरण देखने को मिला, जहां सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और पुराने पलों को याद कर मंच को स्मृतियों से सराबोर कर दिया।



