google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नेत्रहीन समिति के अध्यक्ष पद पर छगनलाल सालेचा निर्विरोध निर्वाचित

पाली : नेत्रहीन विकास उद्योग समिति, पाली की साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से छगनलाल सालेचा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया। निर्वाचन के दौरान सभी सदस्यों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया और संगठन को नई ऊर्जा देने की उम्मीद जताई।

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए एल.पी.आर. मेहता, सोहनलाल जोशी और कालू प्रकाश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। बैठक के दौरान विठ्ठल भाई सांखला ने छगनलाल सालेचा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका तेजपाल जैन, लखपत राज सिंघवी, देवराज शर्मा सहित सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

निर्वाचन पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी सोहनलाल जोशी ने छगनलाल सालेचा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विठ्ठल भाई सांखला ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने समिति का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

सभा के दौरान समिति के सदस्यों डॉ. के.एम. शर्मा, भूपेश नारायण शर्मा, इन्द्र प्रकाश जांगिड़, युवराज सिंह, राजेश कुमार अरोड़ा, विशनलाल भंडारी, घनश्याम भटनागर, धर्मेन्द्र कुमार सिंघवी, ललित कुमार मेहता, बबीता फोफलिया सहित अन्य उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। सभा में संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावशाली और जनकल्याणकारी बनाने के उद्देश्य से सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button