google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री रावणा राजपूत गौरव संस्थान का संगठन विस्तार, राष्ट्रीय से जिला स्तर तक नई टीम घोषित, समाजहित के कार्यों को मिलेगी नई गति

पाली : श्री रावणा राजपूत गौरव संस्थान ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्थापक अध्यक्ष आनंदपाल सिंह रसियावास तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह गहलोत द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संस्थान का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा समाज के उत्थान, शिक्षा, युवाओं के विकास और सामाजिक एकता के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार पृथ्वी सिंह थूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह सलामपुरा को राष्ट्रीय सचिव, प्रिंस सिंह नाथावत को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा नेपाल सिंह दूदनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विक्रम सिंह गोटन को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह भाद्राजून को संरक्षक अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह मांडलगढ़ को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, लखवीर सिंह आसींद को प्रदेश मीडिया प्रभारी, दलपत सिंह रेवदर को महामंत्री, नरेंद्र सिंह सिरोही को महासचिव, पूरण सिंह कुंडल को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मालम सिंह पावा को तहसील मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह दूदनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गोटन को प्रदेशभर में जिला कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत गजेंद्र सिंह भाटी (रोडला) को जालौर जिला अध्यक्ष तथा समंदर सिंह को नागौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सेवा और विकास की गतिविधियों को मजबूत करना है।

नई नियुक्तियों के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और समाज के हित में प्रभावी कार्य करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button