google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भामाशाहों की पहल से निम्बाड़ा विद्यालय को मिली नई सौगात, आधुनिक रसोईघर का लोकार्पण; शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पाली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाड़ा में मंगलवार को शिक्षा और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाहों के सहयोग से स्वर्गीय श्रीमती अरुणा लोढ़ा की स्मृति में निर्मित नवीन रसोईघर का लोकार्पण किया गया। समारोह में शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भामाशाह डॉ. एम.एस. लोढ़ा, डॉ. नीरज लोढ़ा, डॉ. दीपाली लोढ़ा एवं आलोक भटनागर (नेक्स जैन टेक्सटाइल) के सहयोग से तैयार रसोईघर का विधिवत लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष भावना सोमानी ने की, जबकि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी, पीईईओ धर्मेन्द्र पालरिया, सरपंच हबीब खान एवं हनुमान सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीईईओ धर्मेन्द्र पालरिया ने जिला प्रशासन के नवाचार “आओ गांव चलें” और “मिशन मानस” अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी ने मिशन सुलेख सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और नवाचारों की जानकारी साझा की।

भामाशाह डॉ. नीरज लोढ़ा ने विद्यार्थियों से मोबाइल और नशे की लत से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के जर्जर कक्षों की मरम्मत कराने का भी आश्वासन दिया, जिससे विद्यालय के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी।

इस अवसर पर भामाशाह मीना मेहता एवं महेंद्र मेहता की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती संतोष पालरिया ने विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं आधारभूत उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी भामाशाहों, अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र सिंह पंवार ने किया।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज और भामाशाहों की सहभागिता से सरकारी विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का विस्तार संभव है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button