पाली को मिले नए जिला शिक्षा अधिकारी, कानाराम बागोरिया ने संभाला कार्यभार; शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का दिया भरोसा

पाली : जिले के शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। कानाराम बागोरिया ने शनिवार को मंडिया रोड स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में औपचारिक कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) तेजसिंह पंवार, समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक दौलाराम मेघवाल तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र लखेरा मौजूद रहे। कार्यालय के स्टाफ सचिव एवं संस्थापन प्रभारी राहुल परमार तथा मुकेश कुमार मेवाड़ा ने नियमानुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई।

कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी कानाराम बागोरिया ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने शिक्षा विभाग में टीमवर्क, पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कार्यालय के कार्मिक जसाराम बंजारा, अरुण चौधरी, विकास पुरोहित, प्रमोद राजपुरोहित, विशाल राजपुरोहित, जगदीश तथा सत्यनारायण सैन सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
समारोह में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टाफ सचिव ओमप्रकाश परमार, जगदीश सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मदन पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य एन.के. राजा, शिक्षाविद् कन्हैयालाल चौहान, नथमल पंवार, रामलाल खोड़, बाबूलाल, ओमप्रकाश तंवर, बलवीर पारंगी, खीमाराम पारंगी, मोहनलाल कुर्डिया, ओमप्रकाश उदानिया, बस्तीराम, धर्मेंद्र सोलंकी, राजेश्वर पूनड़, महेंद्र पंवार सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, प्रधानाचार्य और कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सा विभाग से सुगनाराम गौड़ और धर्मेंद्र वागोरिया भी समारोह में शामिल हुए।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि नए जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।



