google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत, जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

पाली : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर से जयपुर प्रवास के दौरान पाली जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिले की प्रवेश सीमा से लेकर मेहंदी नगरी सोजत तक अनेक स्थानों पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर स्वागत कार्यक्रमों के चलते उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पाली जिले की सीमा पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगवानी की। इस दौरान पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ तथा पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी ने बताया कि पाली जिले के राजुला कला, चोपड़ा, नयागांव, चाड़वास, रूपवास, धगड़वास, मंडावा चौराहा, सोजत सिटी, आखरिया, कांग्रेस कार्यालय सोजत, आलावास मोड़, सोजत रोड मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, संगीता बेनीवाल, शिशुपाल सिंह निम्बाडा, निरंजन आर्य, प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल राठौड़, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, नीलम बिड़ला, ऐश्वर्या सांखला, सम्पतराज कुमावत, विजेंद्र सिंह चौधरी, राजेश सिंह कच्छवाह, सत्यनारायण टाक, बालमुकुंद गहलोत, मोहनलाल टॉक, राजेंद्र लहर, सरवन सिंह राठौड़ (बिठूड़ा कला) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोजत रोड मोड़ भट्टा पर जिला सेवादल अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button