
पाली : रंगरेज समाज, पाली की ओर से छिपा हॉल, मोमिनों का बास में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं का सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता ही संगठन की नीतियों और विचारों को आमजन तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने रंगरेज समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभानी चाहिए तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना चाहिए।
निम्बाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के साथ-साथ जनहित से जुड़े विषयों को कांग्रेस संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से बूथ एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति को मजबूत करने का प्रयास किया है। रंगरेज समाज की ओर से नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान का आयोजन सामाजिक सौहार्द और संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें तथा आमजन की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रभावी तरीके से उठाएं। उन्होंने समाजबंधुओं द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज की ओर से स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, निवर्तमान पार्षद शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर सलीम रंगरेज, वक्फ बोर्ड जिला चेयरमैन सलीम एम.डी., युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान अज्जू तथा अल्पसंख्यक विभाग सोशल मीडिया विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर तौफीक रंगरेज का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मेहबूब भाई टी एवं महासचिव आमीन अली रंगरेज सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज की ओर से सम्मान कर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया गया।

कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद आबिद, हाजी सलीम हबीबी, हाजी तुराब अली, आरिफ अली रंगरेज जेएस, हाजी अनवर अली, रईस अली रंगरेज, इकबाल भाई डॉन, साबिर जोया, रमजान भाटी, पूर्व पार्षद अयूब गुडलक, खेलकूद प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष इमरान खिलजी, यासीन रॉयल, फैयाज बुखारी, हाजी मेहबूब, जमील सर, हाजी यासीन डायर, अकरम अली, अयूब भाई रंगरेज, शेरू दातार, हाजी बाली, मोहसिन बंटी, आबिद भाई पहलवान, अयूब काका, जावेद रंगरेज, सरदार रिक्की सिंह एवं अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
समारोह के अंत में समाजबंधुओं ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।



