google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली नगर निगम सहित 10 निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकली, जानिए किस वार्ड पर किस वर्ग का आरक्षण

पाली : नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर पाली जिले में सोमवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला कलक्टर कार्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर की मौजूदगी में पाली नगर निगम सहित जिले की 9 नगर पालिकाओं के कुल 320 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदल गए हैं।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं सामान्य वर्ग के लिए वार्डों का निर्धारण किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पाली नगर निगम के कुल 65 वार्डों में आरक्षण की स्थिति इस प्रकार रही—

अनुसूचित जाति सामान्य: वार्ड 27, 62, 64, 21, 51, 48 और 42।
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 9, 50 और 58।
अनुसूचित जनजाति सामान्य: वार्ड 65।
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: वार्ड 26, 25, 3, 45, 20, 39, 52, 46 और 19।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 16, 57, 7 और 35।
सामान्य (अनारक्षित): वार्ड 15, 36, 34, 1, 32, 56, 6, 53, 44, 28, 5, 55, 2, 63, 41, 33, 31, 4, 12, 37, 13, 61, 47, 17, 24, 14 और 10।
सामान्य महिला: वार्ड 18, 43, 54, 60, 23, 22, 30, 38, 11, 29, 8, 40, 49 और 59।

सोजत सिटी नगर पालिका के 40 वार्डों में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 25, 26, 1, 35
अनुसूचित जाति महिला: 37, 36
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 22, 11, 30, 31, 12
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 24, 33, 38
सामान्य अनारक्षित: 20, 2, 14, 7, 17, 6, 15, 27, 3, 18, 32, 10, 40, 16, 9, 29, 23, 39
सामान्य महिला: 21, 34, 28, 8, 19, 13, 5, 4

सोजत रोड के 25 वार्ड
सोजत रोड नगर पालिका के वार्डों में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 7, 23, 1, 20
अनुसूचित जाति महिला: 5, 3
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 14, 11, 25
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 9, 16
सामान्य अनारक्षित: 24, 8, 19, 22, 17, 21, 2, 4, 18, 6
सामान्य महिला: 12, 10, 15, 13

मारवाड़ जंक्शन के 25 वार्ड
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 1, 2, 3, 8, 12
अनुसूचित जाति महिला: 9, 10
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 18
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 19, 21, 20
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 4
सामान्य अनारक्षित: 25, 17, 16, 14, 6, 7, 15, 22, 13
सामान्य महिला: 11, 23, 24, 5

रानी खुर्द के 20 वार्ड
रानी खुर्द नगर पालिका के वार्डों में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 20, 4
अनुसूचित जाति महिला: 19
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 1
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 10, 2, 17
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 14
सामान्य अनारक्षित: 5, 6, 7, 8, 12, 13, 15, 16
सामान्य महिला: 18, 3, 9, 11

सादड़ी के 35 वार्ड
सादड़ी नगर पालिका के 35 वार्डों में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 1, 20, 28, 21, 19
अनुसूचित जाति महिला: 33, 2, 30
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 5, 7
अनुसूचित जनजाति महिला: 24
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 29, 8, 10
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 15, 13
सामान्य अनारक्षित: 3, 22, 16, 9, 17, 23, 18, 31, 34, 11, 6, 12, 25
सामान्य महिला: 32, 14, 27, 35, 4, 26

बाली के 25 वार्ड
बाली नगर पालिका में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 10, 20
अनुसूचित जाति महिला: 12
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 19, 18, 1
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 7, 9
सामान्य अनारक्षित: 4, 6, 16, 3, 2, 17, 13, 8, 11, 21, 22
सामान्य महिला: 15, 23, 25, 5, 24, 14

खुडाला-फालना के 25 वार्ड
खुडाला-फालना नगर पालिका में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 21, 4, 20, 17
अनुसूचित जाति महिला: 3, 5
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 7
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 24, 11, 16
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 19
सामान्य अनारक्षित: 13, 12, 1, 22, 2, 8, 25, 18, 14
सामान्य महिला: 10, 6, 9, 23, 15

सुमेरपुर नगर पालिका के 35 वार्डों में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 34, 4, 6, 33
अनुसूचित जाति महिला: 1, 5
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 9
अनुसूचित जनजाति महिला: 10
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 24, 13, 29, 17, 16
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 26, 2
सामान्य अनारक्षित: 28, 27, 23, 19, 11, 8, 14, 30, 25, 7, 32, 12, 31, 15
सामान्य महिला: 3, 21, 18, 35, 22, 20

तख्तगढ़ के 25 वार्ड
तख्तगढ़ नगर पालिका में—

अनुसूचित जाति सामान्य: 10, 18, 9
अनुसूचित जाति महिला: 17, 11
अनुसूचित जनजाति सामान्य: 12
अनुसूचित जनजाति महिला: 1
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: 19, 14, 22
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 4, 25
सामान्य अनारक्षित: 16, 20, 24, 2, 7, 15, 6, 3, 21
सामान्य महिला: 8, 5, 23, 13
लॉटरी के बाद बदले चुनावी समीकरण

वार्ड आरक्षण की लॉटरी के बाद जिले की सभी 10 नगरीय निकायों में चुनावी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है। लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवार अब अपने-अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के अनुसार रणनीति तैयार करेंगे। आरक्षण के कारण कई दावेदारों को अब दूसरे वार्डों की ओर रुख करना पड़ सकता है, जबकि आरक्षित वर्ग के नए चेहरों के लिए भी चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुल गया है।

लॉटरी के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह, पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित चुनाव शाखा के सुरेंद्र जैन, संदीप दवे तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button