google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों का उत्साह, तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता से गूंजा जिला

पाली : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में जिलेभर में देशभक्ति का रंग छा गया। अभियान का उद्देश्य घरों, विद्यालयों और समुदायों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा रैली, पोस्टर प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर पालिका तखतगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगे के रंगों को आकर्षक ढंग से उकेरा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरनडी में संस्था प्रधान वोराराम पनुशा के सानिध्य में तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।

बाली में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंचायत भवन तक तिरंगा सम्मान रैली निकाली। प्रधानाचार्य हितेश रामावत के अनुसार रैली में भारत माता की जयकारों के बीच ग्रामीणों ने भी जोश से हिस्सा लिया। जिले के नगरीय निकायों में भी तिरंगा फहराने, रंगोली बनाने और अन्य देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button