google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में निजी बैंक की 20वीं शाखा का शुभारंभ, वित्तीय सेवाओं में होगा विस्तार

पाली : सुमेरपुर पाली रोड पर आज एक प्रमुख निजी बैंक की 20वीं शाखा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जोराराम कुमावत ने किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि इस शाखा के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

मंत्री कुमावत ने कहा कि बैंक और ग्राहक के बीच मजबूत तालमेल से विश्वास बढ़ता है और यह लंबे समय तक जुड़ाव का आधार बनता है। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button