13 से 15 सितंबर तक पाली में होगा सिविल सेवा बास्केटबॉल व वॉलीबॉल टूर्नामेंट, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

पाली : जिले में 13 से 15 सितंबर तक 10वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा बास्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह और अश्विनी के. पंवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में खेल मैदान, मैच शेड्यूल, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, पानी, शौचालय और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतियोगिता के लिए पांच मैदानों सहित बांगड़ स्कूल, कॉलेज, खेल संकुल और रैनबो स्कूल में मैच आयोजित किए जाएंगे।

एडीएम डॉ. सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से तैयारी पूरी करें, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन चंद्र, खेल अधिकारी एलडी वैष्णव सहित शिक्षा, चिकित्सा और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



