google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकमनोरंजनराजस्थानराज्य

पाली : 21 सितंबर को गूंजेगा ‘हिन्दू शंखनाद’, संत-महात्मा व पदाधिकारी होंगे शामिल

पाली : विश्व हिन्दू परिषद की विभाग टोली की बैठक सर्किट हाउस पाली में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 21 सितंबर को पाली शहर में होने वाले विशाल ‘हिन्दू शंखनाद’ सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई और रूपरेखा तय की गई।

प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने बैठक में कहा कि राष्ट्र, हिन्दू समाज, मठ-मंदिर, साधु-संतों, बहन-बेटियों और गौ माता की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से होने वाले इस सम्मेलन में देशभर से प्रमुख संत-महात्मा और विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

सम्मेलन की शुरुआत 11 अगस्त को ‘श्रीफल पूजन’ से होगी, जो दोपहर 12:30 बजे नागा बाबा बगेची, पाली में आयोजित होगा। इसके बाद विभाग के हर गांव में कार्यकर्ता आमंत्रण लेकर पहुंचेंगे।

जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि पाली विभाग, बाली और सोजत क्षेत्र के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय सह-संयोजक किशन प्रजापत, विभाग मंत्री शैतान सिंह, सोजत जिला मंत्री ओमप्रकाश तंवर, बाली जिला मंत्री रतन पूरी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button