google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यालय निरीक्षण में शिक्षा, पोषाहार और स्वच्छता व्यवस्था सराहनीय

पाली : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पाली, राहुल राजपुरोहित ने समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली हुल्ला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति, पोषाहार की गुणवत्ता, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था, भवन की सुरक्षा और शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण में विद्यालय का भौतिक विकास, उत्तम गुणवत्तापूर्ण पोषाहार और विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। सीडीईओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस मौके पर प्रधानाचार्य गणाराम सोलंकी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सीरवी, वरिष्ठ अध्यापक रेवतराम, हरीश पायक, अब्दुल वहाब खराड़ी, खींवसिंह, अध्यापक रामलाल, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह जैतावत, नरेंद्र सिंह राठौड़, अध्यापिका ममता देवी, चेतन सीरवी, शारीरिक शिक्षक प्रदीप लखावत और कंप्यूटर अनुदेशक मुकेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button